NEET UG 2026 Topper: झारखंड के सुहर्ष बने स्टेट टॉपर

NEET UG 2026 Topper From Jharkhand: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 री-एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार झारखंड के छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. राज्य में सबसे बेहतर प्रदर्शन सुहर्ष कुमार गुप्ता ने किया. उन्हें ऑल इंडिया रैंक (AIR) 455 मिली है और उनका परसेंटाइल 99.97 रहा

NEET UG 2026 Topper: झारखंड के सुहर्ष बने स्टेट टॉपर

Ranchi:राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026का परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 11.21 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की। परिणाम जारी होने के साथ ही देशभर में छात्रों और अभिभावकों के बीच खुशी का माहौल है। सफल अभ्यर्थी अब देश के विभिन्न सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीBS, BDS, AYUSH तथा अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे।

झारखंड के लिए भी इस बार का परिणाम बेहद उत्साहजनक रहा। सुहर्ष ने राज्य में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टेट टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। सुहर्ष ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित पढ़ाई को दिया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, लगातार मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही लक्ष्य तक पहुंचाते हैं।

इस वर्ष परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच किया गया था। NTA ने परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए कई तकनीकी उपाय अपनाए। परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थी अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि की सहायता से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।