आज पटना समेत 19 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, अगले 48 घंटों के लिए चेतावनी जारी
Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम का मिजाज बदला है. पटना समेत 19 जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. जानें आपके जिले में क्या है मौसम का हाल.
Bihar Weather Alert:राजधानी पटना सहित राज्य के कई इलाकों में शनिवार देर रात गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बिहार में मानसून लगातार सक्रिय है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज राज्य के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है
आकाशीय बिजली और तेज हवा का भी खतरा
बारिश के साथ कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 48 घंटे तक बिहार में मानसून पूरी तरह एक्टिव रहेगा. इसका सबसे ज्यादा असर दक्षिण-मध्य बिहार के जिलों में देखने को मिल सकता है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी अनुमान है.

अगले सात दिनों तक बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. इसके बाद भी पूरे सप्ताह राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना बनी रहेगी.
गया, नवादा, बेगूसराय, पश्चिम चंपारण, रोहतास और औरंगाबाद समेत कई जिलों में भारी बारिश को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.








