बिहार के MLA-MLC को अब हर महीने मिलेंगे 8300 रुपए टेलीफोन भत्ता, नहीं देना होगा कोई वाउचर
नई नियमावली में प्रावधान है कि विधायकों व विधानपार्षदों को हर माह 8300 रुपये टेलीफोन मद के लिए दिया जायेगा। इस राशि से वे जितने टेलीफोन या मोबाइल का उपयोग करना चाहे, वे कर सकते हैं। इसके लिए उनको किसी तरह का वाउचर जमा नहीं करना होगा।
Bihar:बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के सदस्यों को अब हर माह टेलीफोन के लिए 8300 रुपए मिलेंगे। उन्हें इसके लिए कोई वाउचर भी नहीं देना होगा। बुधवार को विधानसभा में संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने बिहार विधानमंडल (सदस्यों का वेतन, भत्ता और पेशन) (संशोधन) नियमावली 2025 की एक प्रति सदन पटल पर रखी। नई नियमावली में प्रावधान है कि विधायकों व विधानपार्षदों को हर माह 8300 रुपये टेलीफोन मद के लिए दिया जायेगा। इस राशि से वे जितने टेलीफोन या मोबाइल का उपयोग करना चाहे, वे कर सकते हैं। इसके लिए उनको किसी तरह का वाउचर जमा नहीं करना होगा।
राज्यपाल द्वारा प्राप्त ये विधेयक सदन में रखे गए-
1. बिहार विनियोग (संख्या-3) विधेयक, 2025
2. बिहार हिन्दू धार्मिक न्यास (संशोधन) विधेयक, 2025
3. बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बन्दोबस्त (संशोधन) विधेयक, 2025
4. बिहार कृषि भूमि (गैर-कृषि प्रयोजनों के लिए रूपांतरण) (संशोधन) विधेयक, 2025
5. बिहार भूमिगत पाइप लाइन (भूमि में उपयोग कर्ता के अधिकार का अर्जन) (संशोधन) विधेयक, 2025
6. बिहार माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2025
7. बिहार प्लेटफार्म आधारित गिग कामगार (निबंधन, सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण) विधेयक, 2025
8. बिहार दुकान और प्रतिष्ठान (रोजगार विनियमन और सेवा-शर्त) विधेयक, 2025
9. बिहार नगरपालिका (संशोधन) विधेयक, 2025
10. बिहार पशु प्रजनन विनियमन विधेयक, 2025
11. जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय विधेयक, 2025









